पुलिस कर्मी की हत्या के आरोप में कांस्टेबल को समन

लुधियाना| ज्यूडिशिल मजिस्ट्रेट रमनदीप कौर की अदालत ने पुलिस मुलाजिम की हत्या के मामले में कांस्टेबल को समन जारी किया है। अदालत ने 24 मार्च को अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता के वकील देवेन वर्मा ने बताया कि उनके क्लाइंट हरजिंदर सिंह के बेटे हरिंदर सिंह की मौत 13 अगस्त 2020 को हुई थी। उन्होंने अदालत को बताया कि आरोपी कांस्टेबल प्रदीप सिंह उनके बेटे हरिंदर सिंह का मित्र था। अप्रैल 2020 में आरोपी प्रदीप ने हरिंदर से 2 लाख 50 हजार रुपये उधार लिए लेकिन वापस नहीं किए। 12 अगस्त 2020 को हरिंदर ड्यूटी पर गया था और वापस नहीं आया। 13 अगस्त को शिकायतकर्ता के भतीजे गुरप्रीत सिंह को फोन आया कि हरिंदर की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ता की ओर से पेश किए गए सबूतों के बाद अदालत ने इस मामले का संज्ञान लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *