पुलिस कर रही निगरानी लगातार पेट्रोलिंग जारी

भास्कर न्यूज | कोरबा नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो और शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए कोरबा पुलिस अलर्ट मोड पर है। सभी क्षेत्रों में सख्त निगरानी की जा रही है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। आईपीएस रविन्द्र मीणा के मुताबिक कोरबा जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्भीक मतदान सुनिश्चित कराने एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस ने सघन पेट्रोलिंग व निगरानी अभियान चलाया है। इसके तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। सभी थाना व चौकी क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है। अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा नियमित रूप से गश्त की जा रही है, ताकि शांति, सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके। उनके मुताबिक कोरबा पुलिस आमजन की सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने पूरी तरह तत्पर है। साथ ही उन्होंने आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *