धमतरी जिले में ठगी के एक आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। ग्राम भवरमरा का रहने वाला दुर्गेश कठौलिया पर किसानों से 7 करोड़ 73 लाख रुपए ठगने का आरोप था। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय से रिमांड पर थाने लाया गया था। इस दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। पुलिस तुरंत उसे अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाने पहुंचे परिजनों उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग इस घटना पर कांग्रेस का बयान सामने आया है। संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इस इसे दुर्भाग्य बताते हुए उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। वहीं उन्होंने कहा कि 420 केस में जेल में बंद आरोपी को पीटने से उसकी मौत हो गई। परिजनों के साथ न्याय होना चाहिए। 50 किसानों से करोड़ों ठगे थे जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी रोहित सिन्हा समेत 50 किसानों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि धान को ज्यादा कीमत पर बेचने के नाम से दुर्गेश ने उनसे करोड़ों रुपए ठगे। जिसके बाद 31 मार्च को उसे गिरफ्तार किया गया था। कई जिलों में कर चुका है ठगी पुलिस के मुताबिक, दुर्गेश कठौलिया ने पहले भी बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, बालाघाट में भी इस प्रकार ठगी की घटना को अंजाम दे चुका था। राजनांदगांव के बसंतपुर थाना में भी अपराध दर्ज है। जिस पर थाना कोतवाली में मर्ग कायम कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।


