पुलिस का सायरन बजाकर 30 मिनट तक उत्पात मचाया,VIDEO:शिव मंदिर के गेट में मारी टक्कर, गांव वालों के पहुंचने पर बदमाश मौके से फरार

बोलेरो में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने गाड़ी में हूटर भी लगा रखा था। शोर सुनकर ग्रामीण बाहर निकले। मगर बोलेरो का ड्राइवर गाड़ी को लहराते हुए भाग ले गया। इस दौरान गांव वालों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। घटना दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र के ऊनबड़ा गांव का है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य महावीर प्रसाद ने बताया-मंगलवार रात 12 बजे गांव में आभानेरी रोड पर पुलिस जैसे सायरन की तेज आवाज आई। इस पर गांव वाले बाहर निकले तो एक बोलेरो में सवार कुछ लोग रोड पर गाड़ी से उत्पात मचा रहे थे। इस दौरान गांव वालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे गाड़ी को आगे पीछे घुमाने लगे। 4 तस्वीरों में देखिए पूरा मामला… 30 मिनट तक मचाते रहे उत्पात
बदमाश 30 मिनट तक पूरे गांव में उत्पात मचाते रहे। इस दौरान उन्होंने गांव के शिव मंदिर के दरवाजे पर कार से टक्कर मारी, जिससे दरवाजा टूट गया। जब गांव वाले मौके पर इकट्ठा हुए तो वे मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर की शिकायत
गुस्साए ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार दोपहर 12 बजे बांदीकुई थाना पहुंचे और घटना को लेकर रोष जाहिर किया। गांव वालों का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने रात को मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। शिव मंदिर में इससे पहले चार बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक अपराधी पकड़े नहीं गए हैं। ग्रामीणों ने गांव में आए दिन होने वाली बदमाशी और रात में खड़े ट्रैक्टर-टेंपो में तोड़फोड़ की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की। पुलिस बोली-शादी में आए युवक ने शराब पी रखी थी
बांदीकुई थाना प्रभारी जहीर अब्बास ने बताया-मामले की सूचना मिली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पुलिस सायरन बजाकर घूमने वाले युवक ने शराब पी रखी थी और वह यहां पर चल रहे एक शादी समारोह के फंक्शन में आया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। जल्दी उसे पकड़ लिया जाएगा।
… यह भी पढ़ें भिवाड़ी में कार सवारों ने किए जमकर स्टंट,VIDEO:तीन लोग बाल-बाल बचे, स्थानीय बोले-हर रोज हो रहे परेशान भिवाड़ी में स्टंट बाजों से आमजन परेशान हैं। रविवार रात 8 बजे दो स्कॉर्पियो सवार युवकों ने शहर के अरावली विहार सेक्टर 15 में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान आसपास के रहने वाले लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। करीब 30 मिनट तक चले इस स्टंट के दौरान सड़क पर चल रहे कई लोग बाल-बाल बचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि गाड़ियां थोड़ी भी असंतुलित होतीं, तो बड़ा हादसा हो सकता था। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *