पुलिस की डॉयल-112 सेवा को प्रभावी बनाने बैठक ली

अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ पुलिस की डॉयल-112 सेवा को प्रभावी बनाने रक्षित केंद्र में बैठक आयोजित की गई। डीआईजी व एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने ईआरयू/ईआरव्ही स्टाफ को त्वरित रिस्पांस, विशेषकर महिला व बाल मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए। अंबिकापुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में 16 मार्च को सुबह 11 बजे प्रथम त्रैमासिक पेंशन अदालत आयोजित होगी। इसका उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों व पारिवारिक पेंशनभोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतों का त्वरित निपटारा करना है। पेंशन निर्धारण, पारिवारिक पेंशन, डीसीआरजी आदि मामलों पर ही सुनवाई होगी। अंबिकापुर | लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ 83 हल्का पटवारियों को नई पदस्थापना दी गई है। 21 को स्थानांतरण आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई भू-राजस्व संहिता व छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली (भाग-1) के नियम 7(2) आैर राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के निर्देशों के तहत की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *