पुलिस की वर्दी में डकैती करने वाले गैंग का खुलासा:जामताड़ा-देवघर पुलिस ने 2 आरोपी पकड़े, तीन जिलों में मचाई थी दहशत

झारखंड में पुलिस की वर्दी पहनकर डकैती करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। जामताड़ा और देवघर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान समद अंसारी और शहाबुद्दीन अंसारी उर्फ भलुआ के रूप में हुई है। मामला 12 जनवरी का है, जब नारायणपुर थाना क्षेत्र के रुपडीह में भरत मंडल के घर पुलिस की वर्दी में डकैती की वारदात हुई थी। जामताड़ा के एसडीपीओ विकास कुमार लांगुरी के मुताबिक, जांच में पता चला कि इसी तरह की घटनाएं गिरिडीह और देवघर में भी हुई थीं। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कर्माटांड सुबदिडीह गांव से समद अंसारी और दिघारी गांव से शहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया। समद कर्माटाड़ थाना के एक अन्य मामले में भी वांछित था, जबकि शहाबुद्दीन नारायणपुर थाना का वारंटी अपराधी है। दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए गिरोह का तरीका था कि वे पुलिस की वर्दी पहनकर और अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल कर जामताड़ा, देवघर और गिरिडीह जिले के सीमावर्ती इलाकों में डकैती की वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस घटना में प्रयुक्त हथियारों और सामानों की बरामदगी के साथ-साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *