पुलिस चेकिंग देखकर भागा बाइक चोर, घेराबंदी कर पकड़ा:5 बाइकें जब्त, शौक के लिए करता था चोरी; ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी भी गिरफ्तार

इंदौर की हीरानगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से चोरी की पांच बाइकें बरामद हुई हैं। आरोपी शौक पूरा करने के लिए बाइकें चुराता था। उसके खिलाफ हीरानगर थाने में पहले भी चोरी का एक मामला दर्ज है। टीआई सुशील पटेल के मुताबिक, पुलिस टीम ने मयंक उर्फ चिराग, पिता गोपाल अठोनिया, निवासी सेठी नगर, विजयनगर को पकड़ा है। आरोपी पुलिस की चेकिंग देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पांच बाइकें चुराना कबूल किया है।
102 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया बदमाश वहीं क्राइम ब्रांच ने 102 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चिंटू उर्फ चिट्टी, निवासी भागीरथपुरा को पकड़ा है। आरोपी लक्ष्मीबाई नगर के पास क्राइम ब्रांच को दिखाई दिया था। आरोपी चिंटू के खिलाफ पहले भी अन्य थानों में अपराध दर्ज हैं। वह ब्राउन शुगर की पुड़िया बनाकर बेचता था। क्राइम ब्रांच ने उसे रिमांड पर लिया है। वहीं एरोड्रम पुलिस ने भी सुमित पथरोड, निवासी पंचवटी नगर को 9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *