पुलिस चौकी फुनगा ने गुमशुदा व्यक्ति को किया दस्तयाब
अनूपपुर। सूचनाकर्ता रामसोहरत्त विश्वकर्मा पिता रामभजन विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम कोलमी के द्वारा दिनांक 08 नवम्बर 24 को अपने पिता रामभजन विश्वकर्मा उम्र 55 वर्ष के गुमशुदगी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया था जिस पर थाना भालूमाड़ा में गुम इंसान क्र 79/24 कायम कर जांच में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी गुमशुदा व्यक्तियों की दस्तयाबी हेतु निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में गुमशुदा व्यक्ति रामभजन विश्वकर्मा को आज दिनांक 03 नवम्बर 2025 को दस्तयाब किया गया है। उक्त व्यक्ति पुष्पराजगढ़ में काम करने गया था, जिसे पुष्पराजगढ़ से पता तलाश कर घर पहुंचाया गया है जिसके लिए परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। उक्त दस्तयाबी की कार्रवाही में चैकी प्रभारी उप निरीक्षक सुमित कौशिक, प्र आर 161 सूर्यभान सिंह की भूमिका रही है।


