जालंधर | मीनोपाज समिति के तत्वावधान में बुधवार को पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज की उपस्थिति में अध्यापकों का बोन डेंसिटी टेस्ट करवाया गया। प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज ने डॉ. सुषमा चावला का धन्यवाद किया। डॉ. सुषमा चावला व सीमा पसरीचा ने कहा कि सभी को अपना समय-समय पर बोन डेंसिटी टेस्ट करवाना चाहिए और अपनी डाइट में कैल्शियम रिच फूड अवश्य लेना चाहिए क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ-साथ शरीर में कैल्शियम की कमी होने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज ने भी अध्यापकों को अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान यहां सीमा शर्मा भी मौजूद रहीं।


