भास्कर न्यूज | लुधियाना पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, लुधियाना ने जेईई मेन्स सत्र प्रथम 2026 के रिजल्ट में स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें पार्थ शर्मा 98.6 प्रतिशत, निवेदिता कराकोटी 97.61, लाव्या 97.49, नितिका गुप्ता 96.81, सुविधि जैन 95.33, श्रेय तिवारी 94.54, वंश मल्होत्रा 93.58, रेहान अरोरा 92.68 और नक्षिता 90.36 ने परसेंटाइल अंक हासिल किए है। प्रिंसिपल डॉ. अनु वर्मा ने सभी स्टूडेंट्स को बधाई दी और इस सफलता को प्राप्त करने में स्टूडेंट्स के अथक प्रयासों, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट सहयोग की सराहना की।


