पुलिस नाकाबंदी के दौरान दबोचे 5 तस्कर, हेरोइन,2 पिस्टल बरामद

थाना खालड़ा की पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र में मुस्तैदी दिखाते हुए दो अलग-अलग कार्रवाइयों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 270 ग्राम हेरोइन, दो पिस्टल, मैगजीन, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। थाना खालड़ा के एसआई गुरसाहब सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान पुल सूआ गांव डलीरी के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर जगबीर सिंह उर्फ जग्गू निवासी काले और कृष्णपाल सिंह उर्फ बब्बू निवासी डल को काबू किया। तलाशी के दौरान इनसे 270 ग्राम हेरोइन, एक टूटी पिस्टल मैगजीन सहित और दो मोबाइल बरामद हुए। इसी तरह सीमावर्ती क्षेत्र बीओपी बाबा पीर के पास ड्रोन हलचल की सूचना पर सर्च की जा रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्धों इंद्रजीत सिंह, महावीर सिंह और दिलप्रीत सिंह निवासी पहलवानके को रोका गया। तलाशी में उनके पास से एक पिस्टल गलोक, खाली मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *