पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक तस्करी के विरुद्ध की कार्रवाई
चचाई। दिनांक 21.05.25 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डबल स्टोरी पानी टंकी चौराहा संजय नगर में भजन प्रसाद पटेल निवासी ग्राम खोती का चोरी छिपे स्मैक बेच रहा है सूचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई तो भजन प्रसाद पटेल अपनी मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्र. एमपी 65 एमई 1510 के साथ मोटर सायकल के साथ बैठा हुआ मिला नाम पता पूछा तो अपना नाम भजन प्रसाद पटेल पिता सुनील पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम खोली थाना चचाई जिला अनूपपुर म.प्र.का होना बताया उसके पास से पहने हुये जीन्स पैन्ट के जेब में सफेद रंग की प्लास्टिक पन्नी के अन्दर सफेद रंग के कागज की 07 नग पुडिया तथा पैन्ट के पीछे जेब में पर्स जिसके अन्दर 300- रुपये नगद व संदेही का आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक आफ बड़ौदा का डेबिट कार्ड तथा एक मोबाईल फोन वीवो कंपनी का टच स्कीन मिला प्लास्टिक के पत्री के अन्दर सात नग पुड़ियों को 07 नग कागज की पुडियों में मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ है मौके से भजन प्रसाद पटेल से 7 नग स्मैक की पुड़िया एक प्लेटिना मोटर साइकिल 300 रूपए नगद, एक मोबाइल फोन, बैंक एटीएम, पासबुक आधार कार्ड आदि कीमती 47800 रुपए जप्त किया गया, आरोपी का उक्त कृत्य धारा 8/22 एनडीपीएस, एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी भजन प्रसाद पटेल, के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुन्द्रेश सिंह थाना प्रभारी चचाई, उनि० रंगनाथ मिश्रा चौकी प्रभारी चौकी देवहरा, सउनि० धर्मेन्द्र महोबिया, स.उ.नि.महिपाल प्रजापति , प्र आर 66 जयबहादुर सिंह, प्र आर 88 उमेश केवट, आरक्षक 249 सचिन गोड़, आर0 254 सत्यम गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


