पुलिस ने कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ा, 20 लाख का मूल्य का सामान जब्त

पुलिस ने कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ा, 20 लाख का मूल्य का सामान जब्त

 अमरकंटक। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला अनूपपुर के कुशल मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग पुष्पराजगढ़ के निर्देशन में थाना प्रभारी अमरकंटक निरीक्षक एल.बी. तिवारी के नेतृत्व में थाना अमरकंटक पुलिस स्टाफ द्वारा दिनांक 07/05/2025 की रात्रि में गश्त के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि लाल कलर की 1109 मिनी ट्रक क्रमांक सी जी 08 ए ई 8819 जिसके ऊपर काले तिरपाल से बँधा है जिसमें चोरी के कबाड़ लेकर गौरेला पेंड्रा से अमरकंटक होते हुए जबलपुर तरफ जा रहा है कि कि सूचना पर थाना प्रभारी एल. बी. तिवारी, उनि पी.एस. बघेल, सउनि ईश्वर यादव, प्र. आर. 50 तिलक सिंह, आर. 561 पंकज निरंकार मय शासकीय वाहन के अमरकंटक के पास बांधा तिराहा में नाकाबंदी कर आज दिनांक 08/05/2025 के सुबह 05.00 बजे गौरेला तरफ से अमरकंटक होते हुए लाल कलर की 1109 मिनी ट्रक क्रमांक सी जी 08 ए ई 8819 ट्रक जा रही थी जिसे रोककर चेक किया गया जिसमें लोहे का कबाड़ होना पाया गया ड्राइवर इखलाख खान पिता मोहम्मद जलील खान उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 मऊहारपारा मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया (छ.ग) वार्ड क्रमांक 04 मऊहारपारा मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया (छ.ग), साथी उदित नारायण पिता नवालाल गोंड उम्र 38 वर्ष वार्ड क्रमांक 04 मऊहार पारा मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया (छ.ग) से कबाड़ के संबंध में दस्तावेज चाहा गया जो नहीं होना बताया पूछताछ में ड्राईवर ने बताया कि यह कबाड़ रियाजुद्दीन पिता सिराजुद्दीन निवासी मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया छत्तीसगढ़ का होना बताया जिससे उपरोक्त चालक एवं साथी का जुर्म धारा 35 (1) डी बी.एन.एस.एस., 303 (2) बी.एन.एस. के तहत दंडनीय पाये जाने से मौके से कबाड़ से भरा ट्रक जब्त किया गया जप्तशुदा कबाड़ (स्क्रैप) लगभग 11 टन एवं वाहन कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी गणों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/25 धारा 35 (1) डी बी.एन.एस.एस., 303(2) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना किया जा रहा है एवं वाहन मालिक एवं कबाडी रियाजुद्दीन की पता तलाश जारी है। 

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *