कटनी के बरही थाना क्षेत्र के गुंडे-बदमाशों की रविवार को पुलिस थाने में बुलाकर हाजिरी लगवाई गई। बरही थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र के गुंडा बदमाशों को थाने तलब करने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने क्षेत्र के गुंडा बदमाशों को बरही थाने बुलाया। इस दौरान गुंडा बदमाशों और निगरानी बदमाशों की हाजिरी ली गई। पुलिस ने उन्हें अपराध नहीं करने की हिदायत दी। साथ पुलिस ने गुंडे, बदमाशों के गुजर-बसर, वह कहां आ-जा रहे हैं, किसके साथ उठना बैठना हैं, उनकी आजीविका के क्या संसाधन है, इन सभी की जानकारी ली।


