पुलिस ने गुमशुदा महिला को परिजनों को सौंपा
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग पुष्पराजगढ के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत निरी. संजय खलखो थाना प्रभारी थाना करनपठार के नेतृत्व में हमराह स्टाफ उप निरी. मंगला प्रसाद दुबे चौकी प्रभारी सरई, प्रआर. 140 राजेश पाव, आर. 346 साहब सौर, आर. 287 विनोद कुमार के द्वारा थाना करनपठार में दर्ज गुम इंसान क्र. 38/24 की गुमशुदा-ज्ञानवती बाई पति संतोष लाल यादव उम्र 34 वर्ष निवासी मिट्ठू महुआ चौकी सरई थाना करण पठार जिला अनूपपुर को थाना करनपठार के द्वारा दिनांक 24 दिसम्बर 2024 को गुमशुदा ज्ञानवती बाई को ग्राम मिट्ठू महुआ में ही दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गया। गुमशुदा के दस्तयाब करने में थाना प्रभारी निरी.संजय खलखो, उप निरी. मंगला प्रसाद दुबे चौकी प्रभारी सरई, प्रआर. 140 राजेश पाव, आर. 346 साहब सौर, आर. 287 विनोद कुमार की अहम कार्य करने में सराहनीय योगदान रहा।


