रतलाम के सरवन थाना पुलिस ने गुम व खोए हुए 6 एंड्राइड मोबाइल तलाश कर मोबाइल धारकों को लौटाए। मोबाइल की कीमत 1 लाख 13 हजार 998 रुपए है। मोबाइल रतलाम व राजस्थान के बांसवाड़ा से बरामद किए है। लोगों को उम्मीद नहीं थी कि उनके मोबाइल मिल पाएंगे। लेकिन सरवन थाना पुलिस ने भारत सरकार द्वारा लांच सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल व सायबर सेल रतलाम की मदद से गुम व खोये मोबाईल तलाश कर बरामद किए। सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने मोबाइल धारकों को थाने पर बुलाकर मोबाइल लौटाएं। थाना प्रभारी सेमलिया ने बताया कि टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर प्राप्त जानकारी के आधार पर सायबर सेल रतलाम की मदद से गुम हुए अलग-अलग कंपनियों के कुल 6 एंड्राइड मोबाईल रतलाम, बांसवाडा (राजस्थान) से बरामद कर संबंधित मोबाईल धारको को लौटाए है। इनकी रही भूमिका मोबाइल तलाश करने में थाना प्रभारी के अलावा हेड कॉन्स्टेबल विजय सिंह शेखावत, कॉन्स्टेबल हिम्मत सिंह राठौर, गजपाल सिंह राठौर, विमल निनामा, सादिक मंसुरी की भूमिका रही।


