भास्कर न्यूज | राजनांदगांव बसंतपुर पुलिस ने गुम हुए 10 मोबाइल फोन ढूंढकर प्रार्थियों को लौटाया। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर इन मोबाइल फोन को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ढूंढा गया है। बसंतपुर टीआई एमन साहू ने बताया कि थाने में मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत दर्ज हुई थी। जिसके बाद टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम ने इन फोन को ढूंढने की प्रक्रिया शुरू की। जिसमें टीम को 10 मोबाइल फोन ढूंढने में सफलता मिली। गुरुवार को सभी मोबाइल फोन के प्रार्थियों को थाने बुलाया गया। जिन्हें उनका फोन सौंप दिया गया है। बरामद मोबाइल फोन की कीमत 1 लाख 50 हजार रुपए है। इससे प्रार्थियों ने भी पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि लावारिस मोबाइल फोन मिलने पर उसका उपयोग न कर नजदीकी थाना में जमा करें।


