जालंधर | कमिश्नरेट पुलिस के अलग-अलग थानों की टीमों ने चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 26.40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना दो के एएसआई गोपाल सिंह ने वर्कशॉप चौक पर नाकाबंदी के दौरान गांधी कैंप के विजय राज को 10 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार कर लिया । इसी तरह थाना सात के सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने विजय कॉलोनी में अमृतसर के दीपक से तलाशी के दौरान 5.40 ग्राम हेरोइन बरामद की। बस्ती बावा खेल के एएसआई राजिंदर कुमार ने लेदर कॉम्प्लेक्स में बस्ती 9 निवासी अनमोल बैंस से 4 ग्राम हेरोइन तो क्राइम ब्रांच के एएसआई रूपिंदर सिंह ने लद्देवाली रोड स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के पास सुभाष चंद निवासी गांव चोहकां कलां से 7 ग्राम हेरोइन बरामद की। चारों पर केस दर्ज हो गया है।


