पुलिस ने तलवार लहराते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार  कर भेजा जेल

पुलिस ने तलवार लहराते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार  कर भेजा जेल
भालूमाडा।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन मे, अति. पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी तथा अनु. अधि. कोतमा (पुलिस) आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में थाना भालूमाडा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना मिली कि आरोपी गौतम चटर्जी उर्फ बुदुलाल पिता आसित चटर्जी उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 जमुना माईनस का अपने हाथ में लोहे की तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है जो मौके से पहुंचकर आरोपी के कब्जे से एक लोहे का तलवार जप्त कर गिरफ्तार किया जाकर अप.क्र. 184/2025 धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को माननीय न्यायालय कोतमा पेश किया गया है जहाँ से अनूपपुर जेल भेजा गया। थाना प्रभारी भालूमाडा निरी संजय खलको स.उ.नि. कमलेश सिंह चैहान, स.उ.नि. विनोद द्विवेदी आर. 501 स्वदेश सिंह चैहान आर. 363 देवेन्द्र सिंह की रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *