कोडरमा|पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाले सड़क दुर्घटना की रोक थाम हेतु बुधवार की रात जिला के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। सभी थाना प्रभारी के द्वारा अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत चिन्हित स्थानों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहन को रोककर ब्रैंथ एनलाइजर से जांच किया गया तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के नियमों से अवगत कराया गया तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चलान काटा गया है। अभियान के दौरान कुल 10 लोगों का चालान काटा गया। मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी व पुलिस बल मौजूद थे।


