जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 12 लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही 13 चार पहिया वाहन, 10 बाइक, 18 मोबाइल फोन समेत लाखों का समान जब्त किया। घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखविर से सूचना मिली थी कि नांदनेर में राजपूत ढाबे के पीछे खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। पुलिस की टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची। वहां, कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपए का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर के पकड़ा। 3 लाख से ज्यादा नगद जब्त पुलिस ने मौके से 3 लाख 90 हजार 940 रूपए, 18 मोबाईल फोन, 13 चार पाहिया कार और 10 दो बाइक जब्त किए। जब्त किए गए नगद और कुल समानों की कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई गई।


