पुलिस ने 24 घंटे के अदंर किया पर्दाफास चोरी गया सारा माल बरामद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 24 घंटे के अदंर किया पर्दाफास चोरी गया सारा माल बरामद आरोपी गिरफ्तार
वेंकटनगर।
जैतहरी थाना के पुलिस चैकी वेंकटनगर अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल मुण्डा में 13 जनवरी सोमवार की रात चोरों ने गेट का ताला तोड़कर लाखो रुपए के सामान चोरी कर ले गए थे। जिसका वेंकटनगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पर्दाफास कर स्कूल से चोरी किया गया सारा माल बरामद कर लिया है और वही दो आरोपियों का गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है। मंगलवार की सुबह जब स्कूल का भृत्य विद्यालय खोलने आया तो ताला टूटा देखा, जिसकी सूचना विद्यालय के प्राचार्य को दी।
यह सामान हुआ चोरी
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सन्तराम प्रजापति ने शिकायत करते हुए बताया कि सोमवार मंगलवार की रात विद्यालय का ताला तोड़ चोरों ने विद्यालय के सामान को चोरी किया जिसमें एक कंप्यूटर्स सेट, एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरा, बायोमैट्रिक मशीन, एम्पलीफायर व माइक सेट, इंडक्शन, सीलिंग फैन 5 नग, एक टेबलेट, लेमिनेत्र मशीन बिजली, फिटिंग के सामान व इसके अलावा और कई सामान है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख के ऊपर है। वही वेंकटनगर पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य संतराम प्रजापति शासकीय हाई स्कूल मुण्डा द्वारा पुलिस चैकी वेंकटनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई की कोई अज्ञात चोर दिनांक 13 जनवरी 2025 के 17.00 बजे से 14 जनवरी 2025 के 09.00 बजे के बीच शासकीय हाई स्कूल मुण्डा के दरवाजा के ताला का कुन्दा काटकर एवं खिड़की का राड़ काटकर रात्री में स्कूल के अदंर प्रवेश कर स्कूल के अदंर कमरे से एलईडी टीवी डीटीएच रिसीवर, कंप्यूटर सेट कीबोर्ड, बायोमेट्रिक, सीसीटीवी केमरा सेट, एम्पलीफायर, माईक सेट, इन्डकसन, 05 नग सिलिगं फेन, झालर सेट, लेमिनेटर मशिंन, बिजली फिटिंग के समान, टेवलेट एसर कंपनी का कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गये है। सूचना पर अपराध धारा 331(4), 305(ं) बी.एन.एस. का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी, एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये तत्परता दिखाते हुये डॉग स्कोट की मदद से सेदेंही आरोपी अजय सिंह राठौर पिता बाबूलाल राठौर उम्र 21 वर्ष एवं अजीत राठौर पिता राधेश्याम राठौर उम्र 23 वर्ष दोनो निवासी ग्राम मुण्ड़ा से पूछंताछ की गई जो स्कूल का ताला का कुदां हेक्सा व्लेट से काटकर तथा खिड़की का राड़ हेक्सा व्लेट से काटकर स्कूल के अदंर घुसकर स्कूल से उपरोक्त सामान दिनांक 14 जनवरी 2025 की रात्री 01.30 बजे से रात्री 04.00 बजे की बीच चोरी करना तथा चोरी का माल मुण्ड़ा जगंल एवं मुण्ड़ा चुहिरा टोला मुक्तिधाम परिसर में झाडियो में छिपाकर रखना बताये जो मेरोरेन्डम के आधार पर बताये अनुसार आरोपीयो के द्वारा निकालकर प्रस्तुत करने पर विधिवत जप्त किया गया एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर 125 सीसी सहित कुल मसरूका 300000/-रूपये का जप्त कर दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है।  उक्त कार्य में निरीक्षक एस.पी. शुक्ला थाना प्रभारी जैतहरी, उप निरीक्षक अमरलाल यादव चैकी प्रभारी वेंकटनगर, सउनि. सुरेश कुमार अहिरवार, सउनि. अरविंद राय, प्रधान आर.165 चालक संतोष जायसवाल, प्रधान आर.123 विनय त्रिपाठी, प्रधान आर. 83 जागेश्वर प्रधान, आर. 237 बलराम पेकरा, आर. 281 सोनू पर्ते, आर. 288 विजय टाटू को विशेष योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *