मऊगंज में ट्रैफिक सुधारने व नियमों का पालन कराने की दिशा में पुलिस और यातायात पुलिस संयुक्त रूप कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को यातायात प्रभारी अमित विश्वकर्मा ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान दस्तावेजों की जांच की गई। सीट बेल्ट व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वाहन चालकों को समझाइश दी गई। वहीं, बिना सीट बेल्ट, हेलमेट और अन्य वाहन दस्तावेज न होने पर 35 वाहनों चालकों के चालान काटे गए। स दौरान 13 हजार 400 रुपए राजस्व वसूला गया। एसपी रसना ठाकुर के निर्देश व एएसपी अनुराग पांडे के निर्देशन में चेकिंग की जा रही है। इसे लेकर सूबेदार अमित विश्वकर्मा द्वारा लगातार समझाइश दी जा रही है।


