पुलिस ने 6 एकड़ में लगी पोस्ते की फसल नष्ट की

तरहसी| पलामू जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एप्टी के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से लगी पोस्ता की खेती के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर मनातू थाना पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाते हुए करीब 6 एकड़ क्षेत्रफल में लगी अवैध पोस्ता की फसल को नष्ट किया गया। इस विनष्टीकरण अभियान में मनातू थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। अवैध अफीम की खेती में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *