पुलिस ने 6 तस्कर पकड़े, अवैध रखी शराब बरामद

भास्कर न्यूज | जालंधर युद्ध नशा विरुद्ध के तहत एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क और एसपी मुकेश कुमार के नेतृत्व में अभियान में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 4 एफआईआर दर्ज की गईं। कार्रवाई के दौरान 12.49 ग्राम हेरोइन, 133 नशीली गोलियां और 21 बोतल अवैध शराब बरामद हुईं, जिनमें 9 बोतल विस्की शामिल थीं, जिन पर केवल यूटी चंडीगढ़ के लिए अंकित था। थाना नूरमहल में संदीप कुमार उर्फ सोनू और प्रदीप सिंह उर्फ जोना को हेरोइन और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना फिल्लौर में सुखविंदर कुमार को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया, वहीं प्रिया और सुहाना को नशीली गोलियों के साथ और चरणजीत सिंह को थाना सिटी नकोदर में नामजद किया गया। एसएसपी जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना 112 या नजदीकी थाने में दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *