पुलिस लाइन अनूपपुर में आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच शिविर
अनूपपुर। जिला चिकित्सालय की टीम ने 55 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की जांच रक्षित केंद्र अनूपपुर में प्रातः 10ः00 बजे से जिला अस्पताल की टीम द्वारा मेडिकल कैंप आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य रूप से टीवी की स्क्रीनिंग, एक्स-रे मशीन से चेस्ट का परीक्षण, सिकल सेल एनीमिया की जांच तथा बी पी शुगर की जांच की गई। इस कैंप में 55 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया।


