भास्कर न्यूज|बूंदी पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को पुलिस लाइन परिसर में उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने जवानों के साथ रंग-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। पुलिस जवानों ने कलेक्टर अक्षय गोदारा और एसपी राजेंद्रकुमार को कंधों पर उठा लिया। डीजे की धुन पर जवान दोनों अधिकारियों को कंधों पर बैठाकर डांस करते नजर आए। कार्यक्रम के बाद कई जवान थानों में भी पहुंचे, जहां कोतवाली और सदर थाने में भी रंग-गुलाल के साथ होली मनाई गई। कलेक्टर और एसपी ने कहा कि होली ऐसा त्योहार है, जिसमें अधिकारी और जवान एक साथ मिलकर उत्सव मनाते हैं। एडीएम रामकिशोर मीणा, एसडीएम लक्ष्मीकांत मीणा, एएसपी उमा शर्मा, एएसपी जसवीर मीणा, डीएसपी राजेश टेलर, सदर थानाप्रभारी भंवरसिंह और कोतवाली सीआई रमेशचंद आर्य शामिल रहे। बसोली| थाने में गुरुवार सुबह से ही थाना अधिकारी हेमराज मीणा और स्टाफ ने डीजे के साथ राजस्थानी गानों पर ठुमके लगाकर होली का त्योहार मनाया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाई। थाना अधिकारी मीणा ने जवानों के बीच होली के रंगों में उत्साह बढ़ाया। दिनभर दोपहर 2 बजे तक थाने में होली खेली गई। हेड कांस्टेबल शंकरलाल, कांस्टेबल प्रभुदयाल, रामनिवास, शिवचरण, रामरतन शामिल रहे।


