कवर्धा| पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पुलिस परिवार ने सराहनीय पहल की। पुलिस लाइन स्थित पुलिस वाटिका में हरीतिमा टीम के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में थाना अजाक प्रभारी बीआर बिसेन, प्रधान आरक्षक तीर्थराम नेताम, महिला आरक्षक पिंकी तिवारी, आरक्षक ललित धुर्वे, डीआरजी के आरक्षक रूपेश निषाद, नगर सैनिक व हरीतिमा टीम की सदस्य रीना शर्मा और अन्य लोग शामिल हुए। अजाक थाना प्रभारी बलिराम बिसेन ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। इनकी देखभाल और सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके। पुलिस परिवार के सदस्यों ने कई प्रजातियों के पौधे लगाए। सभी ने उन्हें नियमित रूप से संरक्षित करने का संकल्प लिया। हरीतिमा टीम के सदस्य सुदर्शन साहू ने पौधरोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया।