पुलिस वाहन चालक रोहित की सूझबूझ से बाइक सवार की बची जान

पुलिस वाहन चालक रोहित की सूझबूझ से बाइक सवार की बची जान
वेंकटनगर।
जहां एक और पूरा प्रदेश नए वर्ष के जश्न मना रहा है वहीं दूसरी ओर अज्ञात वाहन की ठोकर से पटना से पेंड्रा की ओर दोपहिया वाहन चालक रामा विश्वकर्मा उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी पटना बताए जा रहे हैं, जिनको अज्ञात वाहन द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ओवरटेक करते हुए खूंटाटोला बिजली ऑफिस के पास कट मार दिया और मौके से फरार हो गया था। जिससे रामा विश्वकर्मा गंभीर चोट आई है, यह घटना शामं लगभग 6.30 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। वही पीछे से आ रहे प्राइवेट पुलिस वाहन चालक रोहित केवट निवासी वेंकटनगर की तत्परता से तत्काल पीड़ित को मुख्य मार्ग से किनारे करते हुए 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया जहां उपचार के लिए जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जिनका इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *