भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर कोरिया जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने पुलिस अधीक्षक ने बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी किया है। जिले के एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादलों की इस सूची में 51 आरक्षक और तीन अन्य पुलिस कर्मी शामिल हैं। एसपी रवि कुर्रे द्वारा जारी आदेश के अनुसार सोनहत थाना के निरीक्षक विनोद पासवान को साइबर सेल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वहीं बैकुंठपुर थाना के निरीक्षक विपिन लकड़ा को प्रभारी जिला विशेष शाखा का अतिरिक्त दायित्व दिया है। इसके अलावा एसआई प्रमोद पांडेय को पटना थाना भेजा है। आनंद सोनी को चरचा थाना प्रभारी, जबकि राजेश तिवारी को पटना से स्थानांतरित कर बैकुंठपुर थाना प्रभारी नियुक्त किया है। रामगढ़ चौकी के प्रभारी नीलमणि कुजूर को बैकुंठपुर थाना भेजा है। साथ ही चार एएसआई घनश्याम यादव, जगनारायण साहू, लक्ष्मीचंद कश्यप और गुरु प्रसाद यादव का भी तबादला किया है।


