पाली में शुक्रवार रात को हाईवे पर एक ढाबे के बाहर खड़ी पुलिस की FSL वैन को पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ड्राइवर ने टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस कांस्टेबल दुर्गादान (45) की मौत हो गई। जिसकी बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई गई है। हादसे की जानकारी मिलने पर sp आदर्श सिद्धू, Asp जयसिंह तंवर हॉस्पिटल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। बाद में sp घटना स्थल पर भी गए और हादसे को लेकर tp नगर थानाप्रभारी हनुवंत सिंह सिसोदिया से घटना की जानकारी ली। Tp नगर थानाप्रभारी हनुवंत सिंह सिसोदिया ने बताया कि हाइवे पर tp नगर थाने के निकट हनुमान ढाबे के fsl टीम खाना खाने के लिए रात करीब सवा 10 बजे रुकी। सभी वैन से उतर गए। लेकिन ड्राइवर कांस्टेबल 45 वर्षीय दुर्गादान पुत्र जेठूदान चारण निवासी सरवडी (बालोतरा) पानी की बोतल लेकर नीचे उतर रहे थे। इस दौरान सोजत से सुमेरपुर की तरफ तेज स्पीड से जा रहे ट्रक ड्राइवर ने fsl वैन को टक्कर मार दी। हादसे में कांस्टेबल ड्राइवर दुर्गादान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई।


