जोधपुर रेंज की स्पेशल साइक्लोनर टीम ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ऑपरेशन टटपुंजिया चलाते हुए 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी करता था। पिछले करीब 3 वर्षों से फरार चल रहा था। जोधपुर रेंज पुलिस की इस ऑपरेशन के तहत सातवीं कारवाई है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपना गांव छोड़कर गांव के बाहर खेत में बने कच्चे मकान में रहने लगा था लेकिन पुलिस की पकड़ से बच नहीं पाया। जानकारी देते हुए जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार ने बताया की रेंज की स्पेशल साइक्लोन न टीम की ओर से नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में टीम ने 15000 के इनाम आरोपी जितेंद्र सिंह (34) पुत्र भंवर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ में पहुंची थी। आरोपी साल 2021 में 1.3 किलो अफीम बरामद होने के मामले में सूरतगढ़ थाने से फरार चल रहा था। कम समय में आरोपी अमीर बनने की चाहत में मादक पदार्थों की तस्करी की दुनिया में आया। साल 2020 में मोहनगढ़ थाने में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पकड़ा गया था। जहां से उसे जेल भेजा गया जेल से छूटने के कुछ दिनों बाद ही 2020 में रामदेवरा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्ट के साथ पकड़ा गया था बाद में जेल से बाहर आने के बाद फिर से मादक पदार्थों की तस्करी करना शुरू कर दिया था।


