मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 52 ग्राम अफीम के दूध और 2 लाख 50 हजार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक, अफीम का दूध और रुपए जब्त किए। Co सोजत सिटी रतनाराम देवासी ने बताया कि 19 फरवरी को बगड़ी नगर sho प्रहलाद सिंह को सूचना मिली कि अफीम का दूध लेकर एक युवक बाइक से जा रहा है। ऐसे में उन्होंने टीम के साथ सरहद करमावास पटटा में करमावास पटटा से गुडिया जाने वाले रोड पर नाकाबंदी की इस दौरान संदिग्ध युवक आने पर उसे रोका। तलाशी में उसके पास से 52 ग्राम अफीम का दूध और 2 लाख 50 हजार रुपए मिले। इस पर पुलिस ने 47 साल के हेमाराम पुत्र धन्नाराम निवासी करमावास पटटा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बाइक, अफीम का दूध और रुपए जब्त करने की कार्रवाई की। आरोपी ये अफीम का दूध कहा से लेकर आया और कहा सप्लाई करने जा रहा था। कितने समय से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा है। इसको लेकर रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी। करवाई के दौरान एएसआई बुधाराम, घनश्याम लाल, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, मुकेश चौहान और सुरेंद्र टीम में शामिल रहे।


