पाली में गुरुवार दोपहर को ड्राइवर को झपकी आने से ट्रक असंतुलित होकर पुल की रेलिंग तोड़ कर करीब 40 फीट नीचे नदी में गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर सहित 10–12 लोग घायल हो गए जिन्हें हॉस्पिटल लाया गया। वहां उनका उपचार जारी है। सदर थाने के सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि पाली-जोधपुर हाइवे पर दोपहर को एक ख़ाखले से भरा ट्रक पूनायता औद्योगिक क्षेत्र के निकट हाइवे पर असंतुलित होकर पलट कर नदी में पलट गया। इस हादसे करीब 12 जने घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। पाली से जोधपुर की तरफ जाते समय ये हादसा हुआ।


