पुष्कर में दुकान में रखे पटाखों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे करीब आधे घंटे तक पटाखे फटते रहे। शादी में आतिशबाजी करने के लिए पटाखे खरीदे गए थे। जिन्हें दुकान में सुरक्षित रखा गया था। आग की सूचना मिलते ही नगर परिषद से अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा। घटना पंचकुंड रोड स्थित रेस्टोरेंट में शनिवार शाम करीब 7ः30 बजे की है। रेस्टोरेंट मालिक हर्ष और कमल पाराशर ने बताया कि उनके घर में शादी होने वाली है। जिसमें आतिशबाजी करने के लिए पटाखे खरीदे थे। पटाखों को रेस्टोरेंट के नीचे बनी दुकान में रख दिए थे। शनिवार शाम दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से पटाखों ने आग पकड़ ली। जिससे करीब आधे घंटे तक दुकान से लगातार पटाखों की आवाजें और चिंगारियां निकलती रही। पुष्कर थाना प्रभारी घनश्याम सिंह राठौड़ ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और स्थित को नियंत्रित करने के प्रयास किए। साथ ही नगर परिषद के अग्निशमन दस्ते को सूचित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आग को काबू करने में करीब एक घंटे का समय लगा। इसके लिए नगर परिषद के दो अग्निशमन वाहनों के साथ एक निजी पानी का टैंकर भी इस्तेमाल करना पड़ा। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने के अभियान में नगर परिषद के कर्मचारी लोकेंद्र, पवन और सिविल डिफेंस के डॉक्टर कृष्ण गोपाल जाट भी मौजूद रहे। हादसे से जुड़े PHOTOS


