पुष्पा 2 ने दो दिनों में वर्ल्डवाइड 415 करोड़ कमाए:शाहरुख की फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ा, भारत में 265 करोड़ से ज्यादा की कमाई

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने रिलीज के दो दिनों में दुनियाभर में करीब 415 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। वहीं, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 265 करोड़ है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, हिंदी वर्जन में पुष्पा 2 ने करीब 131 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने दुनियाभर की कमाई के मामले में शाहरुख खान की जवान और एसएस राजामौली की फिल्म RRR को पीछे कर दिया है। RRR ने दो दिनों में दुनियाभर में 371.53 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म जवान की बात करें, तो इसने दो दिनों में दुनियाभर में 239.47 करोड़ की कमाई की थी। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक, पुष्पा 2 ने शुक्रवार को सिर्फ हिंदी वर्जन में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। हालांकि इस मामले में अल्लू की फिल्म शाहरुख की जवान और रणबीर कपूर की एनिमल को पछाड़ नहीं पाई। वहीं फिल्म ने ओपनिंग डे पर हिंदी वर्जन में 72 करोड़ रुपए की कमाई की थी। हिंदी बेल्ट में दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्में फिल्म पुष्पा 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें, तो इसने दुनियाभर में 294 करोड़ की कमाई की थी। इसमें इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 175.1 करोड़ रुपए रहा। पुष्पा-2 ने हिंदी वर्जन में 72 करोड़ रुपए की कमाई की। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में भी पुष्पा-2 ने एसएस राजामौली की फिल्म RRR के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। RRR ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ की ओपनिंग की थी। 5 भाषाओं में रिलीज हुई है फिल्म
‘पुष्पा-2 5 भाषाओं- तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई है। फिल्म में एक बार फिर अल्लू अर्जुन, पुष्पाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना भी श्रीवल्ली के अवतार में दिख रही हैं। फिल्म की कहानी जबरदस्त है और क्लाइमैक्स उससे भी ज्यादा शानदार है। इसी वजह से ऑडियंस फिल्म को काफी पसंद कर रही है। पुष्पा-2 कैसी है, रिव्यू यहां पढ़ें.. फिल्म की राइटिंग और डायरेक्शन दोनों सुकुमार ने किए हैं। सुकुमार ने अल्लू अर्जुन से जितना बेहतर काम हो सकता था, उतना निकलवाया है। बल्कि ज्यादा ही निकलवा लिया है। कहानी बिल्कुल फ्रेश है, साथ ही दिलचस्प तरीके से गढ़ी भी गई है। एक्शन सीन्स कमाल के हैं। डायलॉग्स भी अच्छे लिखे गए हैं। हालांकि कुछ कमियां रह गई हैं। अंत में फिल्म को बेवजह खींचा गया है। आराम से 20 से 25 मिनट ट्रिम किए जा सकते थे। फिल्म को क्रिस्प बनाने में सुकुमार इस बार थोड़ा चूक गए। यहां फिल्म के सिनेमैटोग्राफर की भी तारीफ बनती है। उन्होंने लोकेशंस और एक्शन सीक्वेंस को जिस लार्जर दैन लाइफ अंदाज में दिखाया है, इसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं। पूरा रिव्यू यहां पढ़ें.. फिल्म पुष्पा 2 और अल्लू अर्जुन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… मृत महिला के परिवार को ₹25 लाख देंगे अल्लू:बोले- घटना से दुखी हूं; पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ था हादसा फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में मृत महिला के परिवार को एक्टर अल्लू अर्जुन 25 लाख रुपए की मदद देंगे। उन्होंने मृतक रेवती के परिवार के प्रति संवेदना जताई है। अल्लू ने कहा कि वे इस घटना से दुखी हैं। घायलों का इलाज भी अपने खर्च पर कराएंगे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *