पुस्तक हमें किसी भी विषय का विस्तृत ज्ञान देने में सक्षम है : गौरव

पोटका| रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बुधवार को विश्व पुस्तक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के सचिव गौरव बचन, प्रिंसिपल डॉ कल्याणी कबीर आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। सचिव गौरव बचन ने कहा कि पुस्तक ही हमें किसी विषय का विस्तृत ज्ञान देने में सक्षम है। इसलिए इस तकनीकी दौर में भी हमें पुस्तकों को पढ़ना जारी रखना चाहिए। प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर ने कहा कि एक शिक्षक के रूप में अगर आप अपनी भाषा को समृद्ध करना चाहते हैं तो पुस्तकें पढ़ना सबसे बेहतर विकल्प है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *