डीग जिले का पूंछरी का लौठा अब धार्मिक दृष्टि से देशभर में जाना जाएगा। देशभर के बड़े उद्योगपति अब पूंछरी के लौठा में निवेश करेंगे। यह निवेश रेस्ट्रोरेंट, पर्यटक सुविधा और स्थानीय समुदायों के विकास पर आधारति होगा। पूंछरी के लौठा में विकास होने से श्रद्धालु वहां पहुंचेगे। जिससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। गोवर्धन से जोड़ने वाली सड़कें होंगी ठीक हाल में पास हुए बजट के दौरान डीग जिले में इंफ्रास्ट्रक्चर, रोड़ और पर्यटन के विकास पर जोर दिया था। 1,800 करोड़ रुपये शहरी सड़कों के लिए और 500 करोड़ सड़क विकास के लिए आवंटित किए गए हैं। गोवर्धन परिक्रमा जैसे हेरिटेज स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों को मजबूत करने का प्रस्ताव रखा गया है। 21KM की परिक्रमा का रास्ता होगा ठीक देश के बड़े उद्योगपति पूंछरी का लौठा सहित उत्तर प्रदेश के गोवर्धन इलाके में इन्वेस्टमेंट करेंगे। इससे गोवर्धन की 21 किलोमीटर की परिक्रमा का रास्ता ठीक किया जाएगा। इससे परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं को काफी आसानी होगी। पहाड़ियों पर हैं भगवान श्री कृष्ण के पदचिन्ह पूंछरी का लौठा और गोवर्धन से भगवान कृष्ण का गहरा नाता रहा है। आज भी यहां भगवान श्री कृष्ण और गोपियों की कथाएं सुनाई जाती हैं। इसके अलावा डीग जिले की पहाड़ियों पर भगवान श्री कृष्ण के पदचिन्ह भी देखने को मिल जाते हैं।


