पूछताछ में बताया- दो साल से कर रहे खरीदी- बिक्री

सिटी रिपोर्टर | बिलासपुर रायपुर से आई वन विभाग की राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने बिलासपुर में घेराबंदी कर प्रतिबंधित प्रजाति के दो एलेक्जेंड्राइन पैराकिट यानी पहाड़ी तोता के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। रायपुर उड़नदस्ता की टीम एसडीओ संदीप सिंह के नेतृत्व में दोपहर करीब 12 बजे बिलासपुर पहुंची। स्थानीय वन मंडल कार्यालय में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टीम ने लिंगियाडीह क्षेत्र में दबिश दी। वहां से साहिल खरे और श्याम कुमार (18 वर्ष) को रंगे हाथों पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से थैले में रखे दो दुर्लभ पहाड़ी तोते बरामद हुए। इसके अलावा बाइक क्रमांक सीजी11एआर 2835 और मोबाइल जब्त किए गए। वन संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) की धारा 9, 39 और 51 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी साहिल खरे ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह पिछले दो वर्षों से वन्यजीवों की खरीद-बिक्री के अवैध कारोबार में सक्रिय है। उसने बताया कि ये तोते अचानकमार टाइगर रिजर्व और उसके आसपास के जंगलों से तस्करी कर लाए जाते हैं। इस नेटवर्क में स्थानीय ग्रामीणों की एक बड़ी चेन शामिल है, जो जंगलों से पक्षियों को पकड़कर इन तस्करों तक पहुंचाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *