मेदिनीनगर, देवघर और चास में प्रशासन ने धांधली की : आदित्य रांची | प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने आरोप लगाया है कि मेदिनीनगर, देवघर सहित भाजपा की बढ़त वाले स्थानों पर मतगणना में धांधली की जा रही है। निकाय चुनाव मतगणना में भाजपा की बढ़त से हेमंत सरकार बौखला गई है। लोकतंत्र की हत्या करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। मतगणना में लगे प्रशासनिक अधिकारियों को सरकार टूल किट बनाकर भाजपा समर्थित जीते हुए उम्मीदवारों को हराने में जुट गई है। चाईबासा और चक्रधरपुर में सत्ता के दबाव में जीत का सर्टिफिकेट दिया गया। चास में भी बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। तीसरे राउंड में गलत तरीके से कांग्रेस प्रत्याशी को आगे कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने चास में पुनर्मतगणना की मांग की। भाजपा और सत्ता पक्ष आमने-सामने रांची| प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि निकाय चुनाव का पूरा रिजल्ट आने के बाद ही कुछ कहना ठीक होगा। कांग्रेस पार्टी ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की जीत के लिए पूरा प्रयास किया। कई स्थानों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीवार आगे चल रहे हैं। कुछ स्थानों पर पीछे चल रहे हैं। पूरा रिजल्ट आने के बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है। पूरा परिणाम सामने आने के बाद देखेंगे कहां क्या रहा।


