पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, सौभाग्य, शोभन, रवि योग के शुभ संयोग में हवन कुंड में डालीं आहुतियां

भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में भक्तों की ओर से वीरवार को मां बगलामुखी महायज्ञ करवाया गया। मुख्य पुरोहित पं. चक्र प्रशाद जोशी ने सभी देवी-देवताओं का आह्वान करवाने के बाद नवग्रह पूजन करवाया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण से मां बगलामुखी जी का महायज्ञ किया। उन्होंने कहा कि महायज्ञ के दौरान पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ-साथ सौभाग्य योग, शोभन योग एवं रवि योग का पावन संयोग भी बना। उल्लेखनीय है कि रवि योग में सूर्य का प्रभाव होने से सभी दोष मिट जाते हैं और सूर्य पूजा लाभदायी होती है। रवि योग के उपलक्ष्य में महायज्ञ के दौरान सूर्य भगवान की पूजा की गई और सूर्य भगवान को समर्पित मंत्रों की आहूतियां भी डाली गईं। मां बगलामुखी जी की मंगलारती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। यहां प्रधान यादव खोसला, रमेश सहदेव, गुरचरण बजाज, सुनील सहदेव, मानव बजाज, वैभव शर्मा, गोविंद खोसला, मनीष रेहान, सुरेश चंद्र, अश्विनी तुली मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *