कम्युनिटी रिपोर्टर | दुर्ग भूतपूर्व अर्धसैनिक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ द्वारा 14 फरवरी 2019 को शहीद हुए अमर वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुर्ग में आयोजित हुए कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। इसके बाद शहीद वीर जवानों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर 12 दिसंबर 2017 को शहीद हुए सहायक उपनिरीक्षक स्व. सोभाराम के पुत्र जितेंद्र कुमार को श्रीफल व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल एक परिवार का नहीं बल्कि उस अदम्य साहस का अभिनंदन था, जिसने मातृभूमि की रक्षा में सर्वस्व अर्पित कर दिया। संचालन करते हुए संतोष वर्मा ने 14 फरवरी पुलवामा आतंकी हमले की विस्तृत जानकारी दी। संघ के अध्यक्ष टेकराम साहू, उपाध्यक्ष कुमार साहू, कोषाध्यक्ष पवन तुलावी ने शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम में संघ की नई सदस्य करुणेश साहू, दासलीशा का सम्मान किया गया। पवन साहू, योगेश वर्मा को कोर कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में संघ के सचिव कमलेश चौबे, दिलीप खरे, ज्ञानेश्वर पटेल, संरक्षक कल्याण वर्मा, नितीप्रकाश, विनोद शोरी, विभिन्न अंचलों से आए करुणेश साहू, अमरसिंह वासनिक, बीआर साहू, उदय राम, मन्नू लाल, संतराम चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।


