पूर्व कांग्रेस मंत्री के गढ़ में आज CM मान:विधायक गोगी की पत्नी के लिए मांगेगे वोट,1 किलोमीटर लंबा होगा रोड शो

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज लुधियाना आ रहे है। मान कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के गढ़ में रोड शो निकालेगे। हलका पश्चमी के वोटरों को साधने के लिए मान करीब 1 किलोमीटर का रोड निकालेंगे। सूत्रों मुताबिक करीब 1 घंटा मान हलका पश्चमी में रुकेगे। भगवंत मान वार्ड नंबर 60 से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की धर्मपत्नी डा. सुखचैन कौर बस्सी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। मान 11.30 बजे आरती चौक से रोड शो शुरू करेंगे जो घुमार मंडी तक चलेगा। इस वार्ड से आशु के करीबी इंद्रजीत इंदी की पत्नी परमिंदर कौर चुनाव लड़ रही है। मजीठिया में करेंगे आज शिअद के लिए प्रचार जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर दिए है। वहीं आज सुबह वार्ड 60 से शिअद उम्मीदवार और जिल प्रधान भूपिंदर सिंह भिंदा के लिए चुनाव प्रचार करने बिक्रम सिंह मजीठिया आ रहे है। दोपहर को मजीठिया प्रेस वार्ता करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *