पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले-कार्यकर्ताओं के समर्पण से संगठन मजबूत:दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कहा- उनके विचारों को अपनाना सच्ची श्रद्धांजलि

धार भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने भाजपा की दो सीटों से बहुमत की सरकार तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की मजबूती का परिणाम है, जिससे आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया, जो अंत्योदय के भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि उनके विचारों को अपनाकर ही दी जा सकती है। भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने बताया कि पंडित दीनदयाल जी के संघर्ष और समर्पण के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने एकात्म मानववाद के मंत्र के साथ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने की बात कही। विधायक नीना वर्मा ने कहा कि भाजपा अपने विचारों के कारण विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है। उन्होंने भारत माता को आराध्य मानकर कार्य करने और पार्टी की विचारधारा को देशभर में फैलाने में पंडित दीनदयाल जी के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। इस दौरान आजीवन सहयोग निधि जिला संयोजक डॉ. शरद विजयवर्गीय, जिला टोली सह संयोजक अमृत जैन, सुनील मोदी, विधानसभा टोली से महेश रावला, कन्हैयालाल पटेल, भाजपा जिला महामंत्री देवेंद्र सोनोने, मंडल अध्यक्ष विशाल निगम और जयराज देवड़ा मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, जिला पदाधिकारी मोहित तातेड, मनीष प्रधान, मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *