पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल को 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:रायपुर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित, महापौर मीनल चौबे और नगर निगम अधिकारियों ने किया नमन

राजधानी रायपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की 12वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यह आयोजन नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग और जोन-4 के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम रायपुर नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के सामने स्थित शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल उद्यान परिसर में आयोजित किया गया, जहां उनकी प्रतिमा पर महापौर मीनल चौबे ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पंडित विद्याचरण शुक्ल छत्तीसगढ़ और देश की राजनीति में दूरदृष्टा, विद्वान और समर्पित जनसेवक के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। इस मौके पर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, पूर्व पार्षद मनोज कंदोई, सामाजिक कार्यकर्ता अनुभव चरण शुक्ला, प्रमोद तिवारी, नवीन चंद्राकर, और जोन 4 के सहायक अभियंता दीपक देवांगन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी लोगों ने पंडित विद्याचरण शुक्ल की देश और समाज के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम संक्षिप्त, गरिमामय और भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *