पूर्व डीजीपी ने मयंक व परनीत को सम्मानित किया

जालंधर | पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में पूर्व डीजीपी पंजाब एमएस भुल्लर ने खिलाड़ियों मयंक केशव और परनीत पाल कौर की उपलब्धियों पर उन्हें सम्मानित किया। बता दें मयंक केशव ने 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्तौल और 50 मीटर फ्री पिस्टल में इंडियन टीम ट्रायल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं परनीत पाल कौर ने 68 वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी परफॉर्मेंस से अगली शूटिंग नेशनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। दोनों शूटिंग खिलाड़ियों के निरंतर प्रयासों की पूर्व डीजीपी ने सराहना की और उनके अभिभावकों व स्कूल को बच्चों को स्पोर्ट देने व सही मार्गदर्शन देने के लिए बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *