अमृतसर | विधानसभा हलका दक्षिणी के अंतर्गत आते शहीद ऊधम सिंह नगर स्थित डेरा सेवा पंथी में पूर्व पार्षद जगदीप सिंह रिंकू नरूला ने पहुंचकर बाबा गजब सिंह जी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ समर्थक भी मौजूद रहे। रिंकू नरूला ने बाबा जी से क्षेत्र की खुशहाली और विकास के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समाज में भाईचारे और एकता का संदेश दिया। गौरतलब है कि पंजाब में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनावों में अभी समय जरूर है, लेकिन राजनीतिक हलकों में सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। हलका दक्षिण में भी नेताओं ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं और विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर लोगों से संपर्क मजबूत करना शुरू कर दिया है।


