पूर्व पीएम का निधन अपूर्णीय : अलखनाथ

गढ़वा | देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर आरकेवीएस बीएड कॉलेज गढ़वा में सभी प्राइवेट स्कूल के निदेशक के द्वारा और आरके पब्लिक स्कूल में शोकसभा हुई। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने डॉ मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद, सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर, आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन सह शिक्षाविद् अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्हें उदारीकरण के जरिए भारत को गंभीर आर्थिक संकट से उबारने का श्रेय प्राप्त है। उनका योगदान भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में हमेशा याद रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *