पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जन्म-शताब्दी पर नगर निगम चलाएगा सुशासन सप्ताह

नगर निगम प्रशासन के द्वारा बुधवार को सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म-शताब्दी के अवसर पर किया गया। निगम सभागार में हुए इस कार्यक्रम में अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजली अर्पित की। समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज मुख्य अतिथि और नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई अध्यक्ष थे। कार्यक्रम में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष रुपेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बनाया, किसानों के लिये किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की, अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिये स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के माध्यम से सड़कों का जाल बिछाया और संविधान निर्माता समिति के अध्यक्ष भीमराव अम्बेडकर को भारत रत्न प्रदान करवाया। उन्होंने जिस तरह का सुशासन दिया। उसी की तरह हमें भी काम चाहिए। निवर्तमान वरिष्ठ पार्षद श्याम सुंदर गौड ने कहा कि वाजपेयी सिद्धांतवादी व्यक्ति थे। उन्होंने बांग्ला देश के निर्माण के समय इंदिरा गांधी की भूमिका को सराहा। इंदिरा गांधी ने भी यूएनओ में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए वाजपेयी को भेजा। जिन्होंने पहली बार यूएन में हिंदी में संबोधन दिया। आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने वाजपेयी सिद्धान्तों की पालना हेतु शपथ दिलाई। सुशासन दिवस पर शहरवासियों के कार्यों को शीघ्र निस्तारित करने का संकल्प किया। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। कार्यक्रम को भूपेन्द्र सिंह(पंडा), सुन्दर सिंह, वीरमती, शिवानी दायमा, दीपक मुदगल इत्यादि ने भी संबोधित किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की जयन्ती के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रारम्भ में अटल जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी जी देश के 10वे प्रधानमंत्री थे जो कि 3 बार देश के प्रधानमंत्री बने। वे कवि, पत्रकार एवं प्रखर वक्ता थे वे भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। इस अवसर पर पूर्व प्रदेष मंत्री गिरधारी तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र गोयल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता, जिला महामंत्री बृजेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष श्यामसुन्दर गौड़, जगदीश अजान, मनोज खण्डेलवाल, रज्जन सिंह, दुर्गेश बूटौलिया ,प्रो. जग्गो सिंह, कुशलपाल सिंह राजावत, उत्तम शर्मा दीपक मुदगल पार्शद, मनीश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें। नगर निगम में आठ हजार प्रकरण पेंडिंग निगम ने सुशासन सप्ताह में आठ हजार लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने का लक्ष्य रखा है। जिससे निगम में लोगों को चक्कर ना लगाने पड़े। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा जन-आधार वेरीफिकेशन के तीन हजार प्रकरण पेंडिंग हैं। इसी तरह जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मैरिज रजिस्ट्रेशन, पट्‌टे, ईडब्लुएस प्रमाण पत्र, बीपीएल मेडिकल कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्य सुरक्षा योजना इत्यादि के दस्तावेज बनाने और अपडेट करने का काम पेंडिंग है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *