बोकारो | बिहार के पटना से चलकर संत कुमार सिंह के नेतृत्व में अमर शहीद जागरण रथ बोकारो पहुंचा। संत कुमार पूर्व मंत्री स्वर्गीय अकलू राम महतो के गांव चौरा िस्थत उनके आवास में पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी सारथी देवी से मिलकर स्मारिका भेंट करते हुए आशीर्वाद लिए। वहीं बोकारो विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश महतो से मिलकर शहीद जगदेव बाबू की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने चर्चा की। साथ में दीनदयाल कुशवाहा, रामविलास प्रसाद, आरपी सिंह सहित पूर्व मंत्री का पूरा परिवार मौजूद था।


